टीआईअई ग्लोबल समिट में 9 दिसंबर को सीएम केजरीवाल लेंगे हिस्सा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 9 दिसंबर को द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई) ग्लोबल समिट को संबोधित करेंगे। इस समिट में केजरीवाल एक व्यापक ढांचे के निर्माण और इसे एक वैश्विक स्टार्ट-अप डेस्टिनेशन में बदलने को लेकर दिल्ली के प्रयासों को साझा करेंगे। केजरीवाल इस शिखर सम्मेलन में उद्योग जगत के कई दिग्गजों, विश्व के नेताओं और नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ अपनी बात करेंगे।

सीएम केजरीवाल बताएंगे कि दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में एंटरप्रेन्योरशिप मानसिकता पाठ्यक्रम से लेकर प्रोग्रेसिव स्टार्ट-अप पॉलिसी तक दिल्ली को स्टार्ट-अप्स के लिए ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने के लिए आगे रही है। इंडस एंटरप्रन्योर (टीआईई) ग्लोबल समिट विश्व के नेताओं, उद्यमियों, निवेशकों और मेंटर्स का एक वर्चुअल सम्मेलन है।

इस शिखर सम्मेलन को सरकारी एजेंसियों, एंजेल इन्वेस्टर्स, वेंचर कैपिटलिस्ट, पीईएस, ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स, ग्लोबल वैल्थ एंटरप्रेन्योर्स, थॉट लीडर्स, एकेडमिक्स, नोबेल पुरस्कार विजेताओं, नीति निर्माताओं और वैश्विक चैप्टर के टीआईई सदस्यों द्वारा संबोधित किया जाएगा और वे इसमें भाग लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ScgKS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment