सिमी का आतंकी अब्दुल्लाह दानिश गिरफ्तार, 19 साल से फरार था आरोपी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 19 साल से फरार चल रहे सिमी दल के सदस्य और खूंखार आतंकी अब्दुल्लाह दानिश को गिरफ्तार कर लिया। अब्दुल्लाह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 2 साल तक पीछा किया था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिव कुमार और इंस्पेक्टर कर्मवीर की टीम ने शनिवार को अब्दुल्लाह को जाकिर नगर से गिरफ्तार किया।

आरोपी अब्दुल्लाह दानिश पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से दिल्ली में देश द्रोह का मामला भी दर्ज था। वह इस मामले में वांछित था। 2002 में कोर्ट इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। स्पेशल सेल के मुताबिक ने एक सूचना मिली जाकिर नगर में अब्दुल्लाह छुपा हो सकता है। पुलिस टीम ने इलाके में छापामारी कर उसे दबोच लिया।

अब्दुल्लाह सिमी का वरिष्ठ सदस्य था, जिस पर आरोप है कि बीते 25 सालों में वह एक विशेष समुदाय के युवकों को इस संगठन में भर्ती करवा चुका था। सिमी के हिंदी में निकलने वाला मैगजीन इस्लामिक मूवमेंट में वह चीफ एडिटर था। बाद में सरकार ने सिमी को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया था। जामिया नगर में सिमी का मुख्यालय था, जहां पर साल 2001 में अब्दुल्लाह प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JSIjDk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment