वैक्सीन स्टोरेज के लिए मंगाए जा रहे हैं फ्रीजर, लगाए जाएंगे अलार्म

देशभर को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है, वैक्सीन आने के बाद किस तरह जल्द से जल्द लोगों तक इसे पहुंचाया जा सके। लेकिन वैक्सीन स्टोरेज के मामले में टेंपरेचर महत्वपूर्ण है। वैक्सीन को काफी मिनिमम टेंपरेचर पर रखना होता है। इस संबंध में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटीज अस्पताल के डिप्टी चिकित्सा अधिकारी डॉ. छवि गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग वैक्सीन के लिए अलग-अलग टेंपरेचर की जरूर होगी।

किसी वैक्सीन के मामले में यह माइनस 70 डिग्री है, तो किसी में उससे भी कम। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी अस्पताल के स्टोरेज के लिए एक अलार्म सिस्टम भी लगाया जाएगा, ताकि जरूरी टेंपरेचर बनाया रखा जा सके। जैसे ही टेंपरेचर ज्यादा या कम होगा, अलार्म बजने लगेगा।

डॉ. छवि गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में वैक्सीन के स्टोरेज को लेकर केंद्र सरकार की टीम ने अलग-अलग जगहों पर सर्वे किया था और उन्हें राजीव गांधी अस्पताल में व्यवस्थित जगह मिल गई। उन्होंने बताया कि वैक्सीन स्टोरेज के लिए हमने ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर दिया है।

उन्होंने बताया कि वैक्सीन स्टोरेज वाली जगह पर अभी सिविल और इलेक्ट्रिकल काम चल रहा है और एक महीने में इसे वैक्सीन के लिए तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां वैक्सीन रखने के लिए फ्रीजर भी आने वाले हैं। वैक्सीन की व्यवस्था से लेकर वैक्सीनेशन तक के लिए पर्याप्त संख्या में हेल्थ वर्कर्स की जरूरत होगी। डॉ. गुप्ता ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त स्टाफ हैं और हम एक महीने में ही पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36LeBJf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment