गुड़गांव| बीते 29 जुलाई को शुरू की गई पहल मिशन ग्रीन गुरूग्राम के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने की योजना है। इसके लिए नगर निगम एवं आपसी एनजीओ द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा डीएलएफ फेज-2 आरडब्ल्यूए के सहयोग से लगभग 1200 वर्ग मीटर ग्रीन बैल्ट क्षेत्र में 45 क्यारियां तैयार करके विभिन्न किस्म के 25000 पौधों का रोपण कर दिया गया है। जनवरी के अंत तक फूलों के खिलने की उम्मीद है।
नगर निगम गुरूग्राम द्वारा विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर 29 नवम्बर 2020 को भारत के पुष्प पुरूष के नाम से प्रसिद्ध डा. रामजी जयमल द्वारा संचालित मिशन ग्रीन गुरूग्राम की शुरूआत की गई थी। नगर निगम की सेक्टर-46 तथा सेक्टर-15 में स्थित नर्सरियों द्वारा पौधे उपलब्ध करवाने का दावा किया जा रहा है।
जनवरी के अंत तक राष्ट्रीय राजमार्ग के 1200 वर्ग मीटर ग्रीन बैल्ट क्षेत्र में फूलों के खिलने की उम्मीद है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) धीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने बताया कि पौधारोपण के लिए भूमि तैयार करने में केवल 7 दिन का समय लगा।
इसके तहत 1200 वर्ग मीटर ग्रीन बैल्ट क्षेत्र में 45 क्यारियां तैयार करके 25 हजार पौधे लगाए गए हैं। इनमें आईस, डलिया, डॉग फ्लावर, लिटिल विलियम, कैलेंडुला, गजानिया, डेजी व फ्लोक्स आदि किस्में शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aFoGcW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment