जय प्रकाश ने कहा -जन-जागरण अभियान से घबराकर आप करेंगी झूठा प्रचार

निगमों के बकाया 13 हजार करोड रुपए के लिए चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान से आम आदमी पार्टी घबरा गई है। जिसके पश्चात उन्होंने जनता के बीच जाने का निर्णय किया है। यह बात सोमवार को उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा ने कही। उन्होंने कहा कि निगम अपने बकाया फंड को लेकर विभिन्न माध्यमों से विरोध प्रदर्शन कर रही है।

जिसके अंतर्गत दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर जन-जागरण अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाई है, जिससे घबराकर अब आम आदमी पार्टी ने भी जनता के बीच जाकर झूठा प्रचार करने का निर्णय किया है।

महापौर ने कहा कि बकाया फंड हमारा संवैधानिक अधिकार है और इसे हम लेकर रहेंगे। इसके लिए हमें कितनी भी लड़ाई क्यों ना लड़नी पड़े। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी निगमों का फंड रोककर उन्हें आर्थिक रूप से पंगु बनाना चाहती है ताकि वे इसका फायदा आगामी निगम चुनाव में उठा सके।

एमसीडी के घोटाले पर आप करेगी 2500 मोहल्ला सभाएं

नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर काबिज भाजपा पर आम आदमी पार्टी (आप) लगातार हमलावार है। अब आम आदमी पार्टी एमसीडी के कथित घोटालों को जनता के बीच ले जाने के लिए मोहल्ला सभाएं आयोजित करेगी। सोमवार को प्रेसवार्ता में आप के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि आप नगर निगमों में भाजपा के 15 साल में किए कथित भ्रष्टाचार को दिल्ली की एक-एक जनता तक ले जाने के लिए 2500 मोहल्ला सभाएं करेगी।

आम आदमी पार्टी की ये मोहल्ला सभाएं 7 से 15 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इन सभाओं में आमंत्रित की गई दिल्ली की जनता से भाजपा के नगर निगमों में किए गए भ्रष्टाचार पर संवाद कर उनसे राय ली जाएगी। इसके लिए 600 वक्ता चयनित करके उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। ये वक्ता मोहल्ला सभाओं में लोगों से चर्चा कर उनसे विस्तृत फीडबैक लेंगे।

आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद, जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, संगठन मंत्री और वार्ड प्रभारी भी मोहल्ला सभाओं में भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर लोगों की प्रतिक्रिया प्राप्त करके पार्टी कार्यालय में जमा कराएंगे। पाठक ने कहा कि पिछले कई दिनों से हम लगातार तथ्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। इसमें मुख्यरुप से उत्तरी नगर निगम में हुआ 2500 करोड़ रुपये का घोटाला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ckq36
via IFTTT

No comments:

Post a Comment