साउथ दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक महिला ने पति की चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी हत्या की जानकारी पोस्ट की और खुद भी चाकू मार जान देने की कोशिश की। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय चिराग शर्मा के तौर पर हुई, जो मूलरूप से हरियाणा यमुना नगर का रहने वाला था।
जबकि उसकी पत्नी रेनूका मध्यप्रदेश उज्जैन की है। दोनों एक ही बीमा कम्पनी के अलग अलग विभाग में काम करते थे। जहां उनकी दोस्ती हुई, फिर मैरिज की थी। दोनों जेवीटीएस गार्डन छतरपुर एक्सटेंशन स्थित एक मकान में साल 2013 से किराए पर रह रहे थे। सात साल बाद भी दोनों के कोई बच्चा नहीं हुआ। अक्सर पति-पत्नी में झगड़े होते थे और दोनों के बीच तनाव रहता था।
पति के बेसुध होने के बाद खुद पर किया चाकू से वार
चिराग के बेसुध हो जाने के बाद रेनूका ने पति की हत्या की पूरी कहानी सोशल मीडिया पर लिखी, फिर उसी चाकू से खुद पर भी हमला कर लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चिराग शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि 36 वर्षीय पत्नी रेनूका शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।
रेनूका के सोशल मीडिया पर किए गए खुलासे के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी लेने के लिए मृतक और उसकी पत्नी के फोन पर लगातार कॉल करना शुरू किया, लेकिन चिराग और रेनूका के फोन पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंच गया। इस बाबत महरौली थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है।
केक देने से इंकार करने पर फायरिंग, दुकान में तोड़फोड़ कर हुए फरार
नई दिल्ली रणहौला इलाके में केक देने के लिए मना किया तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित राजेश यादव परिवार के साथ दीप इंक्लेव, पार्ट-3, विकास नगर में किराए के मकान में रहते है। वह मूल रुप से यूपी का रहने वाला है। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान मे बताया कि वह वर्मा रोड़, विकास नगर में बेकरी की दुकान चलाता है। वारदात वाली देर शाम दो लड़के उसकी दुकान पर केक लेने आए।
उस समय दुकान में दो केक बचे हुए थे। एक केक उन दोनों को बेच दिया। करीब दस मिनट बाद दोनों फिर आए। एक केक और मांगा। मैंने देने से मना कर दिया और कहा एक केक बचा है, वह मैं अपने बच्चों के लिए लेकर जाउंगा। इसी बात को लेकर दोनों लड़के गाली गलौच करने लगे और कहा कि अब देखते हैं तू केक कैसे नहीं देता है।
करीब पांच से सात मिनट बाद दोनों लड़के अपने साथ दो और लड़कों को लेकर आए। उनमें से एक सौरभी है, जो विकास नगर मे ही रहता है। आते हुए चारों ने लोहे के हथौड़े से दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। इसी बीच कुछ लोग बीच-बचाव के लिए आ गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X8MHRI
via IFTTT
No comments:
Post a Comment