केंद्र सरकार किसानों से बातचीत के नाम पर ढोंग कर रही है: सैलजा

कांग्रेस पहले दिन से ही नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ है। केंद्र सरकार इन काले कानूनों के साथ लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश कर रही है। उक्त बातें रविवार को कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्षा कुमारी सैलजा ने पत्रकारवार्ता में कहीं। उन्होंने सरकार पर पूंजीपतियों का साथ देने का आरोप लगाया। सैलजा रविवार को यहां एक माह से चल रहे किसानों के धरने में पहुंची थीं।

उन्होंने कहा जब ये कानून बनाए जा रहे थे, तभी राहुल गांधी ने इनके खिलाफ आवाज उठाई थी। लेकिन इसके बाद भी ये कानून भाजपा सरकार ने लागू कर दिए। उन्होंने कहा केंद्र सरकार किसानों से बातचीत के नाम पर ढोंग कर रही है।

सात दौर की इस वार्ता में कोई हल नहीं निकला। सैलजा ने कहा कांग्रेस केंद्र सरकार के इस ढोंग को बंद करने और इन काले कानूनों को वापस लेने की मांग करती है। उन्होंने कहा भाजपा किसानों को अलग थलग कर देश को बांटने की कोशिश कर रही है, जो देशहित में नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38UWUqw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment