राजधानी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 720 पहुंच गई है। वहीं, मरकज के 3 नए मामले के साथ आंकड़ा 430 के पास पहुंच गया है। गुरुवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेस के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में कोरोना के 51 नए मामले सामने आए। वहीं, 3 लोगों की मौत हुई। अच्छी खबर यह है कि 5 लोग ठीक होकर घर भी गए। नए मामले में 35 लोग विदेश से लौटे या संपर्क में आने वाले हैं।
]
वहीं, 4 लोग मरकज से जुड़े हैं। 12 लोगों के संक्रमित होने का कारण अभी पता लगाया जा रहा है। इसके अनुसार अब तक संक्रमितों में 249 विदेश से लौटे या संपर्क में आने वाले, 430 मरकज से जुड़े और 41 के संक्रमित होने का कारण पता नहीं हैं। यह सभी 682 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अभी कुल 25 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। वहीं, एक व्यक्ति विदेश चला गया है। अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।दिल्ली में अलग-अलग अस्पताल में 1237 लोग भर्ती हैं। इसमें 682 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं, 39 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। 11 लोग वेंटिलेटर पर हैं। 23 लोगों को आक्सीजन पर रखा गया है। एलएनजेपी में 195, आरजीएसएसएच में 110, जीटीबी में 32, डीडीयू में 16, बीएसए में 10, आरएमएल में 17, एलएचएमसी में 2, एसजेएच में 26, एम्स झज्जर में 140 और निजी अस्पताल में 134 लोग भर्ती हैं।
निजामुद्दीन क्षेत्र में डब्ल्यूएचओ की टीम ने किया दौरा, बोले-बीमार लोग खुद निकलकर आएं सामने
हजरत निजामुद्दीन एरिया में आवश्यक वस्तुओं, दवा-सब्जी की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था, यहां तक की मीडिया को भी एक निर्धारित जगह के आगे जाने की इजाजत नहीं थी। जरुरी सामान की होम डिलीवरी करायी जा रही है। सुबह से ही पुलिस इलाके में घूमकर लोगों को घरों के भीतर रहने की हिदायत देती रही। हजारों की संख्या वाली इस बस्ती में डी और जी ब्लॉक को चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। सामान लोगों के घर पहुंचाया जा सके इस वजह से पुलिस ने कुछ लोगों का कर्फ्यू पास भी बनाया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम किसी भी व्यक्ति में बुखार और खांसी जैसी परेशानी हो देख उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज रही है।
1749 लोग विदेश की ट्रेवलिंग हिस्ट्री वाले
दिल्ली में सरकार और निजी दोनों प्रकार की लैब में 9 अप्रैल तक 9968 कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें से 8643 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 605 रिपोर्ट पेडिंग है। कोरोना पीड़ित के संपर्क में आने वाले और विदेश से लौटे लोगों को क्वारेंटाइट करने के लिए दिल्ली में 21 अलग-अलग जगह इंतजाम किया गया है। इसमें 6 होटल में पेड क्वारेंटाइट की सुविधा भी शामिल है। सभी जगह कुल 2664 लोग क्वारेंटाइट सेंटर में रह रहे हैं। इसमें से 8 पेड सुविधा में क्वारेंटाइन हैं। दिल्ली में विदेश ट्रेवलिंग और कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले करीब 17,918 लोगों को 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन रहने को कहा गया है। इसमें 16169 कोरोना पॉजिटिव के किसी ने किसी तरह संपर्क में आने की आशंका वाले और 1749 लोग विदेश की ट्रेवलिंग हिस्ट्री वाले हैं।
डीएमसी ने दिल्ली सरकार से पूछा- कोरोना मामलों में मरकज का आंकड़ा अलग से क्यों
दिल्ली में अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी)ने हेल्थ बुलेटिन में मरकज कोविड-19 मरीजों के अलग से उल्लेख करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। गुरुवार को इसको लेकर डीएमसी के चेयरमैन जफरूल इस्लाम खान ने दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के सचिव और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेस के डॉयरेक्टर को पत्र लिख पीड़ितों को धार्मिक आधार पर वर्गीकरण करने को गलत बताया। उन्होंने हेल्थ बुलेटिन में मरकज का अलग से उल्लेख करने को विचारहीन निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि इससे इस्लामोफिया को आगे बढ़ाने वाली ताकतों को फायदा मिल रहा है। जो देशभर में मुसलमानों पर निशाना बनाने का मुद्दा मिल गया है। इसके परिणामस्वरूप विभिन्न इलाकों में मुसलमानों पर हमला किया जा रहा है। उनके सामाजिक बहिष्कार के लिए कॉल किए जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34u8iqH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment