अपनी महिला मित्र के साथ मिल खुद को पुलिसकर्मी बता एक फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसा 20 लाख रुपए की डिमांड करने वाले तीन लोगों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें महिला भी शामिल है। आरोपियों ने डॉक्टर से 20 लाख रुपए मांगे थे, लेकिन 1.50 लाख रुपए में सौदा फाइनल हुआ।
आरोपियों में वर्ष 1992 में हरियाणा पुलिस से बर्खास्त एक सिपाही भी शामिल है। महिला ने डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए वाट्सएप का सहारा लिया। हैलो का मैसेज भेज डॉक्टर से संपर्क साधा। फिर एक दिन अपने पैर में आई मोच का इलाज कराने के बहाने डॉक्टर के घर पहुंच गई। डॉक्टर ने जब महिला का इलाज कर 200 रुपए की फीस मांगी तो वह उन्हें होटल में पार्टी करने का लालच देकर चली गई। सीआईए पुलिस ने रुपए लेते हुए महिला सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पांच से 12 जुलाई तक डॉक्टर और महिला के बीच बातचीत होती रही। इसी बीच महिला ने डॉक्टर को होटल में बुलाकर फंसा भी लिया। इसके बाद महिला के नकली पुलिसकर्मी दोस्तों ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। परेशान होकर डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ऐसी हुई हैनीट्रैप की शुरूआत
पुलिस प्रवक्ता एवं एसीपी धारणा यादव ने बताया कि आरोपी महिला ने 5 जुलाई को दोपहर में सेक्टर-8 निवासी फिजियोथैरेपिस्ट संजय सौरोत के वाट्सएप नंबर पर हैलो भेजकर संपर्क किया। लेकिन डॉक्टर ने घंटों तक कोई जवाब नहीं दिया। बाद में डॉक्टर ने वाट्सएप पर महिला के बारे में जानकारी मांगी लेकिन महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। अगले दिन महिला ने फिर डॉक्टर को गुड मार्निंग का मैसेज भेजा। इसके बाद महिला ने अपने दो-तीन फोटो भेजे और फोन करने के लिए कहा। इस तरह वह हर दिन वाट्सएप और वाइस कॉल कर डॉक्टर से संपर्क करती रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ePcDZd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment