24 घंटे में कोरोना के 172 नए केस सामने आए। जबकि 147 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए। राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई। रविवार को पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 9001 तक पहुंच गया। जबकि ठीक होने वालों का आंकड़ा 7664 तक पहुंच गया।
नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में 82423 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से 72970 की निगेटिव रिपोर्ट आई। जबकि 452 की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी तक 9001 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 246 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया। जबकि 928 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया। हेल्थ विभाग के मुताबिक 36 मरीजों की हालत गंभीर है। जबकि 7 को आईसीयू में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39PNGfb
via IFTTT
No comments:
Post a Comment