दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली इकाई का विधानसभा क्षेत्र, जिला, वार्ड, मतदान केंद्र और बूथ स्तर पर पुनर्गठन करेगी। मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बताया कि पुनर्गठन का फैसला वर्ष 2022 में निर्धारित दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर लिया गया है।
राय ने कहा कि पुनर्गठन का काम बुधवार को शुरू होगा और 20 अगस्त तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी उन लोगों को नई जिम्मेदारियां देगी जिन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। गोपाल राय ने कहा कि पुनर्गठन का काम बुधवार से शुरू होकर 15 दिन तक चलेगा। जिला, विधानसभा, वार्ड, मतदान केंद्र तथा बूथ स्तर पर पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि इन पांच स्तरों पर अपने नेताओं के काम की हम समीक्षा करेंगे और फिर पार्टी फैसला लेगी। कोविड-19 महामारी के दौरान जिन लोगों ने अच्छा काम किया उन्हें नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। वर्ष 2017 में हुए नगर निगम चुनाव में आप हार गई थी। हालांकि इसी वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में उसने 70 में से 62 सीटें जीती थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ftjpEl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment