सीएम केजरीवाल बोले- कोविड मरीजों की जान बचाने में मिली मदद

दिल्ली में आपातकाल की स्थिति में कैट्स एंबुलेंस 18 मिनट के अंदर घर तक पहुंच रही है। इससे पहले 15 मई को कैट्स एंबुलेंस का रिस्पॉंस टाइम करीब 55 मिनट था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को रिस्पांस टाइम कम करने कदम उठाने के निर्देश दिए और उसकी लगातार मॉनीटरिंग की। कैट्स एंबुलेंस का रिस्पॉंस टाइम घटने से मरीजों की जान बचाने में मदद मिल रही है। दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौत को शून्य पर लाने के लिए कैट्स एंबुलेंस के रिस्पॉंस टाइम को घटाकर 18 मिनट कर दिया है। यानि अब फोन करने के 18 मिनट के अंदर मरीजों को एंबुलेंस सेवा मिल जा रही है।

यह कदम उठाएं गए

  • कैट्स एंबुलेंस की संख्या में वृद्धि की गई। 15 मई तक 160 कैट्स एंबुलेंस थी, जिसे बढ़ाकर 1 जून तक 337 कर दी गई। इसी तरह 30 जून तक संख्या बढ़ा कर 569 और 10 अगस्त तक यह संख्या बढ़ा कर 594 कर दी गई।
  • अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट के अंदर भर्ती कर लिया जा रहा है। कोरोना से होने वाली मौत को कम करने में सफलता मिली है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iWWpQ6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment