एलएनजेपी में जल्द शुरु होगी टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरु

कोरोना वायरस के संक्रमण के साथ-साथ दिल्ली में अब डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया व स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियां भी पैर पसारने लगी है। इन मानसूनी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। कोरोना व इन मानसूनी बीमारियों को देखते हुए दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल लोक नायक जय प्रकाश नारायण जल्द ही टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरु करने जा रहा है। इससे मरीज घर बैठे ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह ले सकेंगे। यह निर्णय अस्पताल के काेविड-19 होने के कारण लिया गया है। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते अस्पताल को कोविड-19 घोषित किया हुआ है।
इस कारण कोरोना के मरीजों के अलावा अन्य किसी बीमारी का इलाज नहीं हो पा रहा है। इसलिए अस्पताल में बहुत जल्द टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सामान्य मरीज अस्पताल नहीं आ सकते क्योंकि अभी देश में चारों तरफ कोरोना का प्रकोप जारी है। लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल देश का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल है। ऐसे में जो रेगुलर मरीज है, वे अस्पताल नहीं आ सकते। इसलिए उनकी सुविधा के लिए बहुत जल्द टेलीमेडिसिन शुरू करने जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34zsLwD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment