भ्रष्टाचार के आरोप में मई 2019 में दिल्ली वक्फ बोर्ड से निलंबित चल रहे तीन पूर्व अधिकारियों को दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने झटका दिया है। विभाग ने उनकी अपील खारिज कर दी। निलंबित चल रहे तीनों कर्मचारियों की अपील पर गौर करने का आदेश केंद्रीय प्रबंधन ट्रिब्युनल (कैट) ने दिया था। जहां तीनों कर्मचारियों ने दिल्ली हाई कोर्ट की सलाह पर अपील कि थी मगर कैट ने मामले को खुद न सुनकर दिल्ली सरकार के पास भेज दिया था और 3 माह में निपटारा करने के लिए कहा था। अब दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने अपील का निपटारा करते हुए अपील को खारिज कर दिया और वक्फ एक्ट 1995 का हवाला देते हुए गौर करने से मना कर दिया है। इससे पूर्व दिल्ली के एलजी के यहां से भी तीनों कर्मचारियों की अपीलें खारिज हो चुकी हैं। बता दें वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमानतुल्लाह खान ने बोर्ड के पूर्व सेक्शन अधिकारी खुर्शीद आलम फारूकी, यू डीसी मोहम्मद अब्बास, अकाउंटेंट मोहम्मद मरसलीन पर बोर्ड की संपत्तियों में हेरा फेरी करने, दस्तावेज नष्ट करने और रिश्वत लेने के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद एक जांच कमेटी का गठन करके आरोपों की तफ्तीश के बाद तीनों को बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने 25 मई 2019 को नौकरी से निलंबित कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3glfmKL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment