दिल्ली में बढ़ रही है प्रदूषण: कई इलाकों में 400 के करीब पहुंचा एक्यूआई

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में रविवार को सुबह ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 399 दर्ज किया गया, वहीं कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 को पार कर गई। वहीं दिल्ली के विवेक विहार और सोनिया विहार का भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 444 और 435 दर्ज किया गया है जो दिल्ली वासियों के लिए चिंता का विषय है।

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि मानसून के दौरान राजधानी दिल्ली में सामान्य से कम बारिश हुई जिसके कारण प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बता दें कि कम बारिश के कारण धूल के कण हवा में जमने लगे हैं इस कारण प्रदूषण के स्तर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Nh7kj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment