रास्ता देने को लेकर विवाद में खून खराबा, दो दोस्तों पर कुल्हाड़ी-ईंट से हमला

मानसरोवर पार्क इलाके में दो युवकों पर कुल्हाड़ी और ईंट से हमला किया गया, जिस वजह से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनकी पहचान रोहित यादव (26) और मनीष अरोड़ा (28) के तौर पर हुई, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले में हमलावरों की तलाश है।

पुलिस ने बताया पीड़ित रोहित यादव लक्ष्मी नगर इलाके में रहता है। इसका दोस्त मनीष दुर्गापुरी इलाके में। शनिवार रात रोहित मनीष के घर आया था। वे देर रात लोनी रोड के एक होटल पर खाना खाने के लिए निकले। जब ये जगजीवन नगर, गली नंबर-4 में पहुंचे तो वहां पर एक युवक बीच सड़क पर बाइक लेकर खड़ा था।

मनीष ने रास्ता देने की बात कही, तो आरोपी ने उसे दूसरी गली से जाने के लिए कहा। मनीष ने मना कर दिया। उस युवक ने मनीष को थप्पड़ मार दिया। आरोपी के परिजन उसे घर में ले गए। आरोपी घर से कुल्हाड़ी लेकर बाहर आया।। उसके दोस्त भी वहां आ गए।

इस दौरान आरोपियों ने मनीष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रोहित पर भी ईंट से हमला किया गया। हमला कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी हालत स्थित है। रविवार को दोनों के बयान पर केस दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3osdrch
via IFTTT

No comments:

Post a Comment